Mystery Monster El Chupacabra in Manipur Horror Story Hindi
दोस्तों! क्या हो यदि आपके पास बहुत सारे जानवर जैसे भेड़ बकरी और कुत्ते हो? जो आपके बाड़े में बंधे हुए हो और आप चैन की नींद सो रहे हो। पर जब आप सुबह उठते हैं और बाहर जाकर देखते हैं तो आप देखते हैं कि आपके सारे जानवर मरे पड़े हैं और सिर्फ मरे हुए ही नहीं बल्कि बहुत ही रहस्य्मयी तरीके से मरे हुवे। जैसे उनके शरीर पर किसी तरह का घाव नहीं होना बल्कि उनके शरीर पर एक गड्ढे का होना और उनके शरीर में से सारे खून का गायब होना। आज हम ऐसे ही घटनाओ को अंजाम देने वाले एक रहस्य्मयी जीव के बारे में जानेंगे।
बहुत समय पहले, भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य मणिपुर से किसी विचित्र जानवर (El Chupacabra in Manipur) की हमले की खबरें आ रही थी। कहा जा रहा था कि यह शिकारी जानवर लोगों के पालतू जानवरों को अपना निशाना बना रहा था और एक ही रात में कई सारे पालतू जानवर जैसे कि कुत्ते, बिल्ली, मुर्गी और भेड़ बकरियों को मारकर खा रहा था।
हाल ही में, उसकी इंसानों पर हमला करने की खबरें भी आ रही थी। कुछ लोगों के मुताबिक यह जानवर सिर्फ रात के अंधेरे में शिकार करता था और हमला करने के बाद फुर्ती से गायब हो जाता था।
कहा जा रहा था कि यह जानवर एक ही रात में सैकड़ों जानवरों को मौत के घाट उतार देता था और इसलिए कुछ लोग इस जानवर की तुलना पश्चिम के छुपाकाबरा से कर रहे थे।
छुपाकाबरा याने कि बकरियों का खून पीने वाला।
90 के दशक में, किस जानवर की दहशत पूरे अमेरिका और साउथ अमेरिका में फैल चुकी थी। छुपाकाबरा नामक यह जानवर रातो रात सैकड़ों जानवरों को मारकर उनका खून पी जाता था। गवाहों के मुताबिक छुपाकाबरा 3 से 4 फीट ऊंचा एक जानवर था जिसके शरीर पर बाल नहीं थे और इसकी त्वचा खुरदरी थी। इसके चेहरे पर दो बड़ी-बड़ी आंखें थी जो रात के वक्त लाल या पीले रंग से चमकने लगती थी और इसके जबड़े में कई नुकीले दाँत थे, जिनकी मदद से यह अपने शिकार को दबोच लेता था और अपने नुकीले दांतों से बने गड्ढों से अपने शिकार का सारा खून पी जाता था। इसीलिए छुपाकाबरा से बने शिकारों के शरीर में खून की एक बूंद तक नहीं मिलती थी।
कहा जाता है कि छुपाकाबरा के पिछले पैर बड़े और शक्तिशाली थे, जिनकी मदद से वह तेजी से दौड़ा करता था या फिर लंबी छलांगे लगा सकता था।
पूरे अमेरिका में कई लोगों ने छुपाकाबरा को देखे जाने का दावा किया था और करीबन 25 सालों तक यह जीव चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि छुपाकाबरा नामक यह विचित्र जानवर इस दुनिया का था ही नहीं। बल्कि यह एक परग्रही जीव था। क्योंकि छुपाकाबरा का हमला होने से पहले लोगों को उसके हमला किए जाने वाले इलाके से कई UFO भी नजर आते थे।
ऐसे में, मणिपुर के कुछ लोगों का मानना था कि उनके राज्य में भी छुपाकाबरा अपना कहर बरसा रहा है। मणिपुर के विष्णुपुर और नियाली नामक इलाके में जानवरों की रहस्य्मयी मौतें हो रही थी और इसलिए मणिपुर राज्य में डर और दहशत का माहौल बना हुआ था।
लोग सारी रात जागकर घरों के बाहर पहरा दे रहे थे और इस रहस्य्मयी जीव को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह काम El Chupacabra का नहीं बल्कि कुछ भूखे भेड़ियों का था।
दोस्तों तो आपको क्या लगता है कि क्या यह El Chupacabra भारत में पहुंच चुका था या नहीं?
इसका जवाब मुझे कमेंट कर बताये।
So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद।
दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “Mystery Monster El Chupacabra in Manipur” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग Horrorstoryhindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube Channel “Creepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।
धन्यवाद!