भूतिया मेंटल क्लॉक (Bhutiya Mantel Clock)

Read Time: 4 minutes

भूतिया मेंटल क्लॉक (Bhutiya Mantel Clock) Horror Story: यह घटना मेरे साथ नहीं बल्कि मेरे पति जॉन जो अब इस दुनिआ में नहीं है उनके साथ हुई थी, जब वे 16 साल के थे। 1992 में उनकी मा मैरी जिनके पति का कुछ वर्षों पहले ही स्वर्गवास हो गया था, उन्होंने टॉम नाम के व्यक्ति से दोबारा शादी कर ली थी। वे Eastlake, Ohio (अमेरिका USA में एक जगह) के एक घर में रहने के लिए चले गये थे। उस घर के अंदर तीन कमरे थे। मैरी के पहले पति चक के पास बहुत सारी निजी संपत्ति थी, जो अब मैरी के पास आ चुकी थी, इनमें से एक जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट की एक सुंदर बलूत (Oak) पेड़ की बनी मेंटल क्लॉक (Mantel Clock) थी।

वह उस घड़ी को बहुत ही पसंद करता था। वह हमेशा उस घड़ी की बहुत ही अच्छे से देखभाल करता था ताकि वह घड़ी हमेशा चलती रहे। एक बार जब वह बीमार हूआ तो उसने कहा कि उसके मरने के बाद वो (मैरी) उस घड़ी की बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल करें ताकि वह कभी भी बंद ना हो। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह मरने के बाद दोबारा जिन्दा होकर उसको परेशान करने के लिए आयेगा।

वे अपने नए घर में रहने के लिए घरेलु सामान को सेट करने लगे। तब जाॅन 16 वर्ष का और उसकी बहन बेथ 12 वर्ष की थी। कुछ समय के लिए मैरी और जॉन उस घड़ी को चालू रखने के लिए उसमे चाबी घुमाते थे। इसके अलावा वे घर का सामान अच्छे तरीके से जांच रहे थे और घर के अंदर नया-नया सामान ला भी रहे थे। जैसे की नया फर्नीचर इसके अलावा जॉन और बेथ स्कूल में भी जा रहे थे और नए-नए दोस्त भी बना रहे थे।

इस नए घर में रहते हुए उन्हें 1 साल भी नहीं हुआ था कि उन्होंने घड़ी को चाबी देना बंद कर दिया। यह घड़ी दिखने में बहुत ही अलग थी। इसके चारों ओर सुन्दर लकड़ी का काम हुआ था और इस के मुँह के दोनों तरफ फूल और पक्षी सजे हुए थे। इस घड़ी के नीचे एक पेंडुलम आगे-पीछे घूमता था और पेंडुलम के नीचे एक मेपल का पत्ता (Maple leaf) था।

एक दिन जब वे लोग खाना खा रहे थे, तब वह घड़ी जोर-जोर से बजने लगी, जबकि उसको चाबी भी नहीं दी गई थी। उन्हें लगा कि यह बस एक संयोग है ऐसा समझकर उन्होंने इसे बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन फिर भी वह घड़ी हर बार एक ही समय पर बजती रहती थी।

फिर इस बात का पता लगाने के लिए जॉन और टॉम ने इसकी जाँच करना शुरू कर दिया कि कहीं इसमें कुछ मैकेनिकल सिस्टम तो नहीं है, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया हो। उन्हें इसमें कोई भी मैकेनिकल सिस्टम नहीं मिला। उसके बाद भी उन्होंने इस घड़ी में चाबी नहीं दी क्योंकि चाबी घर में कहीं गुम हो गई थी और वे इस बात का पता नहीं लगा सके कि वह कहाँ गुम हो गयी है। अभी भी उनके पास कुछ ऐसे बक्से बचे हुए थे, जिन्हें पैक नहीं किया गया था, क्योंकि उन्हें रखने के लिए उन्हें कोई अच्छी जगह नहीं मिल रही थी।

घड़ी पूरे दिन बंद रही। अगले दिन सुबह के करीब 2:00 बजे वह दोबारा से बजने लगी। जिससे वे काफी निराश और कंफ्यूज हो गये थे। उन्हें लगा कि इस घड़ी को हम अलमारी के एक बक्से के अंदर रख देते हैं, जिससे यह घड़ी बजना बंद हो जाएगी। लेकिन फिर भी यह घड़ी हर एक घंटे में एक ही समय बजती रही।

मैरी इससे काफी परेशान होने लगी थी। उसने सोचा कि यह उसके मरे हुवे पति चक का भूत होगा, क्योंकि उसने कहा था कि अगर उन्होंने इस घड़ी का अच्छे से देखभाल नहीं करा तो वह उन्हें परेशान करने के लिए दोबारा आयेगा।

जॉन ने इस बात को बेतुका माना। जॉन ने इस बात पर विश्वास नहीं किया कि कोई चीज भूतिया भी हो सकती है। उसके बाद उन्होंने उस घड़ी का पेंडुलम निकालकर उसे अलमारी के अंदर एक बॉक्स में रख दिया। उन्हें लगा कि अब घड़ी की परेशानी का हल हो गया है, लेकिन थोड़ी के देर बाद दोबारा वह घड़ी बजने लगी थी। उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ!

फिर जॉन ने उस घड़ी को अलमारी के उस बक्से में से बाहर निकाला यह देखने के लिए कि हमने तो उस घड़ी के पेंडुलम को हटा दिया था फिर भी वह घड़ी टिक टिक कैसे कर रही है। पर जिस भाग के ऊपर पेंडुलम लगाया हुआ था वह आगे-पीछे टिक टिक कर रहा था। फिर जॉन ने उन सभी लोगों को भी ऐसा होते हुवे दिखाया।

मैरी अब बहुत ही दुखी हो चुकी थी। अब मैरी इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। उस घड़ी ने उसे दुखी करना शुरू कर दिया था क्योंकि वह उसे उसके पति चक की याद दिलाती थी। साथ में, इस बात ने भी सबको निराश कर दिया था कि यह घड़ी सच में भूतिया है। फिर उन सभी लोगों ने निर्णय किया कि हमें इस घड़ी को बेच देना चाहिए। लगभग एक सप्ताह के अंदर ही उन्होंने इस घड़ी को बेच दिया।

जॉन और मैरी मुझे बताते थे कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य होता है कि वह घड़ी उनके घर से जाने के बाद भी अभी भी उसी तरह बजती रहती है क्या जैसे उनके घर में बजा करती थी! या फिर इसके जाने के साथ ही चक भी चला गया। उन सभी को विश्वास था कि वह घड़ी एक भूतिया घड़ी थी। उसके बाद उन्होंने उस मेन्टल क्लॉक के बारे में कुछ भी कभी भी नहीं सुना और ना ही वे उसके बारे में कभी सुनना चाहते थे। कुछ चीजों को अकेला छोड़ देना ही अच्छा होता है।

So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Story Credit (C) https://www.yourghoststories.com/real-ghost-story.php?story=28148


दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “भूतिया मेंटल क्लॉक (Bhutiya Mantel Clock) Horror Story In Hindi” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग www.HorrorStoryHindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment