Gashadokuro – Japanese Urban Legend In Hindi | HorrorStoryHindi

Read Time: 2 minutes

गाशाडोकुरो (Gashadokuro)

गाशाडोकुरो (Gashadokuro) यह एक ऐसा Japanese Urban Legend है, जिसका शरीर हड्डियों का होता है। कहते है कि यह हड्डियाँ उन भूखे बेसहारा लोगों की या जंग में मरने वाले लोगों की होती है, जिनकी मौत भूख-प्यास से या युद्ध में मरने से हो जाती है और जिनका शरीर सही से दफनाया नहीं जाता।

कहते है कि Gashadokuro एक इंसान की तुलना में कई फिट बड़ा होता है और दिखने में यह एक हड्डीनुमा शैतान जैसा होता है। यह रात के समय, जो लोग सुनसान इलाकों से गुजरते है, उन पर हमला कर देता है और उनका सिर धड़ से अलग कर उनके शरीर का खून पी जाता है।

यह भी पढ़े Hachishakusama Japanese Urban Legend In Hindi

कहते है कि जब Gashadokuro आपके आसपास होता है तो आपको “Gachi-Gachi” जैसी आवाज सुनाई देती है। यह आवाज इसकी अपने दाँतों को रगड़ने के कारन होती है। यह काफी बड़ा शैतान है, लगभग 18 से 20 लम्बा। अगर आप इसे लड़कर इसे ख़त्म करने की सोच रहे है तो आप इससे ज्यादा समय तक लड़ नहीं पायेंगे, क्योंकि यह बहुत ही ताकतवर और बड़े होते है और आप में इतनी क्षमता नहीं होती, इससे लड़ने की। लेकिन अगर आपको यह दिखे तो जितनी हो सके उतनी तेजी से भागना शुरू करे।

जापान में कुछ ख़ास तरह के मन्त्रों “Shinto” बोल कर इसे काबू में किया जा सकता है या इसे भगाया जा सकता है।

आज के आधुनिक ज़माने में, सैनिको और मरे हुवे लोगों को, पुराने ज़माने की तरह नहीं, उनके शरीर को अच्छे से दफनाया और फ्यूनरल किया जाता है। इसलिए आज के दौर में, Gashadokuro का अस्तित्व नहीं के बराबर रहा है।

दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको Gashadokuro Japanese Urban Legend की यह Real Horror Urban Legend Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग Horrorstoryhindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment