The Beast Of Bladenboro or The Vampire Dog In Hindi

Read Time: 5 minutes

The Beast Of Bladenboro or The Vampire Dog In Hindi

दोस्तों आज मैं आपको North Carolina के एक ऐसे रहसयमई जानवर की कहानी बताने जा रहा हूँ जिसने एक समय पर Carolina के एक छोटे से गांव Bladenboro में अपना कहर बरपाया था। इस बीस्ट को ब्लडेनबॉरो में The Beast of Bladenboro के नाम से जाना जाता है। इसे The Vampire Dog के नाम से जाना जाता है।

कहानी में आगे बढ़ने से पहले में आपको ब्लडेनबॉरो के बारे में बता देता हूँ कि यह नार्थ कैरोलिना की दक्षिण पूर्वी किनारे पर पहाड़ी भागों में स्थित एक जगह है और यह जगह देवदार के जंगलों और कीचड़-दलदल वाली जगहों में से एक है। 

तो कहानी की शुरुवात इस तरह से होती है की ब्लडेनबॉरो में एक जगह है जिसका नाम Clarkton है। इस जगह की यह कहानी है। 

29 दिसंबर , 1953 को एक स्थानीय महिला ने उसके पड़ोसी के कुत्ते की भोखने और गुर्राने की आवाज़ को सुना। जब वह पता करने के लिए कि क्या हो रहा है बाहर गई तो उसने अँधेरे में एक बड़े और बिल्ली के जैसे दिखने वाले जानवर को देखा और यह वह घटना थी जब उस बीस्ट को पहली बार देखा गया था। दो दिन बाद फिर उस जानवर को देखा गया था। 

Secret Seekers Society and the Beast of Bladenboro

नये साल की शाम को, Bladenboro पुलिस प्रमुख Roy Fores को Woody Storm के खेत में बुलाया गया था।  क्योंकि उसके दो कुत्तों को किसी बहुत बड़े और शक्तिशाली जानवर ने मार दिया था। उन बेचारे कुत्तों का पूरा शरीर पूरी तरह से खून से सना हुआ था। 

और भी ऐसी ही कई reports आने लगीं।  D.G. Pait नामक एक सर्विस स्टेशन मालिक ने कहा कि उसने अपने सर्विस स्टेशन से देखा कि एक कुत्ते पर एक बड़े जीव ने हमला किया और वो उसे जंगल में खींच ले गया। पुलिस प्रमुख श्री Roy Fores को आसपास के इलाक़ो से कुत्तों पर होने वाले हमलों की ख़बरों के बारे में बताया गया।

लोगों ने कहा कि उन्होंने एक जानवर को “जो भालू या पैंथर की तरह दीखता है” देखा जो “तीन फीट लंबा, बीस इंच ऊंचा, एक लंबी पुंछ और बिल्ली के चेहरे जैसा मुँह सा दीखता था।” बहुत से लोगों ने शहर के पास में दलदल से आने वाली चींखों को सुनकर कहा, कि यह चींखें ऐसी थी मानो ” किसी महिला के शरीर में जब कोई चाकू मारता है तब ऐसी चींखे आती हो।”

ऐसे ही 1 जनवरी को, दो और कुत्तों के शव मिले थे। इनका हाल भी ठीक वैसा था जैसा Woody Storm के कुत्तों का हुआ था, इन कुत्तों का शरीर भी खून से सना हुआ था। पुलिस प्रमुख Roy Fores ने फैसला किया कि अब समय है कि अब उस जानवर का शिकार किया जाये। 

पेशेवर शिकारी की एक टीम को उस जानवर का शिकार करने के लिए विलमिंगटन से बुलाया गया। पुलिस प्रमुख Roy Fores भी शिकारी पार्टी के साथ गये और उन्होंने कहा कि उन्होंने पैरों के निशान देखे है जो कि बिलकुल “चाँदी के डॉलर के आकार के जैसे है।”

फिर, 5 जनवरी को, उस जानवर ने एक इंसान पर हमला किया।

उस शाम, श्रीमती C.E. Kinslaw ने अपने घर के बाहर कुत्तों के रोने और एक धीमी सी आवाज़ में सिसकने की आवाज़ सुनी। वह बाहर इन्वेस्टीगेट करने गई। उसने देखा कि उसकी ओर एक बड़ा, और बिल्ली के जैसा दिखने वाला प्राणी आ रहा था। श्रीमती Kinslaw चिल्लाई और उसके पति बाहर की ओर भागकर आये। उनको आता देख वो जानवर डर गया और वापस जंगल की ओर भाग गया। 

अब गाइस जो इमेज आप स्क्रीन पर देख रहे हो वो उस अख़बार की इमेज है जिसमे उस जानवर के बारे में न्यूज़ छापी गई थी।

The Beast Of Bladenboro Hindi Story

समाचार में उस जानवर की कहानी को पढ़कर, शिकारियों की टोली से पूरा ब्लडेनबॉरो भर चूका था। कुल मिलाकर Tennessee से थोड़ी दूर से 600 शिकारियों की टोली इस इरादे से उस गांव आये कि अगर उनके द्वारा उस जानवर का शिकार हुआ तो उसका सर वो अपने घर की दिवार पर सजा के रखेंगे। 

हालाँकि किसी को भी इस चीज़ के बारे में नहीं पता कि आखिर वो शिकार किस चीज़ का कर रहे है। लोग अटकलें लगा ने लगे कि शायद यह Carolina पैंथर है जो कि एक बड़े आकार की बिल्ली की एक प्रजाति है जो 20 वीं शताब्दी की शुरुआत तक इस क्षेत्र में रहती थी और लोगों ने सोचा होगा कि यह अब विलुप्त हो चुकी है। जबकि कुछ लोगों का मानना था कि यह शायद कोई कोयोट Coyote या कोई आवारा कुत्ता होगा और बाकी के लोगों ने सोचा कि वो जो भी है इसका पता तो उसे मारने के बाद ही चलेगा। 

दोस्तों कोयोट Coyote एक ऐसा जानवर होता है जो कि दिखने में  तो किसी भेड़िये के जैसा होता है लेकिन भेड़िये से थोड़ा छोटा होता है। 

पूरा टाउन ख़ौफ़ के साये में जी रहा था। एक यंग लड़का ईव बटलर, जो कि उस समय Bladenboro में रहता था उसने बताया था कि , “रात का समय यहाँ आसपास एक डर का समय होता था। जैसे ही सूरज डूबता था तो, शहर के पश्चिम में रहने वाला पूरा समुदाय घर के अंदर चला जाता था और तब तक बाहर नहीं आता था जब तक कि आवश्यक न हो।” 

श्रीमान बटलर और उनके परिवार पर उस जानवर के डर का बहुत बुरा प्रभाव था, उनकी हालत कुछ कदर थी कि “उस समय लगभग सभी के टॉयलेट्स घर से बाहर होते थे तो … रात के वक्त टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए उनको एक बड़े जग का इस्तेमाल करना पड़ता था। उस दहशत के माहोल सबने बड़े जग का भरपूर उपयोग किया था। “

यह निर्णय लेते हुए कि चीजें बहुत खतरनाक हो रही है, Bladenboro के मेयर Bob Fussell और पुलिस प्रमुख ने शिकार पर रोक लगा दी। यह निर्णय लेते हुए कि चीजें बहुत खतरनाक हो रही है, Bladenboro के मेयर Bob Fussell और पुलिस प्रमुख ने शिकार पर रोक लगा दी। इसका एक मुख्य कारण यह भी था कि उस जानवर के बारे में पढ़कर उम्मीद से ज़्यादा ही hunters उस टाउन में आने लगे थे और उनके पास बहुत सारे घातक और डेंजरस हथियार थे जिस कारण पुलिस प्रमुख Roy Fores को यह लगा कि कहीं जानवर को मारने के चक्कर में कहीं कोई शिकारी गलती से किसी इंसान को न शूट कर दे।  

13 जनवरी को, एक स्थानीय किसान के जाल में एक अजीब सी बड़ी बिल्ली को को फंसाकर, दो लोगों ने उसे टाउन के सेंटर में एक फ्लैगपोल पर लटका दिया। उन्होंने कहा कि “यह the Beast of Bladenboro है।”

एक या दो सप्ताह के बाद, चीजें वापस सामान्य हो गईं। सभी शिकारी उस जगह को छोड़कर चले गये, और किल्लिंग्स की खबरें भी आना बंद हो गईं। वो जो कोई भी जानवर था, वह रात के अँधेरे में कहीं गायब हो गया था और वह उस दलदल में वापस लोट गया जहां से वह पहली बार निकला था।

वो जानवर क्या था? वो आखिर था क्या, जिसने उन कुत्तों को मारा था और उनका खून चूंस लिया था, इसके पता कभी नहीं चला।

लेकिन गाँव के लोगों में कुत्तों के गायब होने या मारे जाने की घटनाएँ यूनिक नहीं हैं। 

पुरे देश में इस लोगों के द्वारा इस कहानी को काफी पसंद किया जाता है कि एक वैम्पायर है जो कुत्तों को अपना शिकार बनाता है। जिसे Vampire Killing Dogs के नाम से जाना जाता है। 

यह गुत्थी कभी भी सॉल्व नहीं हो पायी कि वो जानवर कौन था ? 

पर कुछ लोगों का मानना था कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर इस अफ़वाह को जन्म दिया कि एक बीस्ट है जो रात में आकर कुत्तों का शिकार करता है और लोगों पर जानलेवा हमला कर सकता है। शायद, इस तरह से वे लोग अपने गांव को फेमस करना चाहते थे। और ऐसा हुआ भी।  

1953 में जो भी घटना घटी उसे आज उस जगह एक बीस्ट फेस्ट Beast Fest याने की जानवर का फेसिटवल के रूप में मनाया जाता है। 

दोस्तों अगर आपको उस जानवर के बारे और अधिक जानना है तो मैंने नीचे एक लिंक दे रखा है।

Read More About The Beast of Bladenboro

So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।

दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “The Beast Of Bladenboro or The Vampire Dog Hindi Story” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग Horrorstoryhindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment