डरावनी रात (Darawani Raat) Horror Story: एक साधारण-सी रात, घर लौटने के बाद हुई कुछ अजीब घटनाओं ने भवि को ऐसी उलझन में डाल दिया, जिसका जवाब आज तक नहीं मिला। आखिर उस रात उसने ऐसा क्या देखा था?
“श्मशान के रास्ते से लौटने के बाद…”
(भवि के साथ हुई एक रहस्यमयी घटना)
नमस्ते, मेरा नाम भवि है। मैं राजस्थान के एक छोटे से गाँव की रहने वाली हूँ। जो मैं बताने जा रही हूँ, वह मेरे साथ हुआ एक अनुभव है। आज तक मुझे समझ नहीं आया कि उस रात मैंने आखिर देखा क्या था। फैसला आप खुद कीजिए।
उस दिन शाम करीब 7 बजे मैं अपनी कार लेकर घूमने गई थी। वापस लौटते समय मुझे उसी रास्ते से आना पड़ा, जहाँ एक श्मशान घाट पड़ता है। हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पूरी तरह सुनसान थी। न जाने क्यों, उस दिन मन में एक अजीब-सी बेचैनी थी।
मैं घर आई, कार को आँगन में खड़ा किया और अंदर चली गई।
करीब 10 बजे मैं खाना खा रही थी। तभी अचानक मेरी नज़र आँगन में खड़ी कार पर पड़ी।
कार की लॉक/अनलॉक वाली लाइट अपने-आप 4 से 5 बार ब्लिंक करने लगी।
मैं हैरान रह गई, क्योंकि कार की चाबी मेरे पास थी और कार पूरी तरह लॉक थी।
मैं कार को देख ही रही थी कि अचानक, कार के अंदर से लगभग 14 से 15 साल का एक लड़का बाहर निकला।
उसका चेहरा बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा था।

वह बहुत तेज़ दौड़ा, हमारे घर की ऊँची बाड़ की तरफ गया और अगले ही पल अंधेरे में मेरी आँखों के सामने ओझल हो गया।
कुछ देर तक मैं वहीं खड़ी रह गई। फिर हिम्मत करके बाहर गई।
कार अब भी लॉक थी…
चाबी अब भी मेरे हाथ में थी…
सब कुछ सामान्य था।
लेकिन उस रात यह सब यहीं खत्म नहीं हुआ।
करीब 12 बजे मुझे कई बार ऐसा महसूस हुआ कि कोई मेरी खिड़की के बाहर से धीरे-धीरे गुजर रहा है।
बाहर रखे बर्तनों और ढक्कनों के टकराने की आवाज़ें भी आने लगीं।
घर के बाकी लोग गहरी नींद में थे… जाग रही थी तो सिर्फ मैं।
तभी मुझे एक पुरानी घटना याद आई।
एक रात करीब 1 बजे मैंने देखा था कि मेरी बंद कार की लाइट जल रही थी और ऐसा लग रहा था, जैसे कार धीरे-धीरे पीछे जा रही हो।
मैंने सोचा कि शायद मेरे छोटे भतीजे ने गलती से चाबी का बटन दबा दिया होगा।
लेकिन जब जाकर देखा… चाबी अपनी जगह रखी थी और जब दोबारा बाहर आई… कार भी अपनी जगह खड़ी थी।
मेरे बड़े भाई का 2024 में निधन हो गया था।
उनके जाने के बाद कई लोगों ने कहा कि उन्हें भाई सपनों में दिखाई दिए। कुछ लोगों ने एक पल के लिए कोई परछाईं देखने की बात भी कही, जो देखते ही देखते गायब हो जाती थी।
मैं यह नहीं कहती कि इन बातों का आपस में कोई संबंध है, लेकिन उस रात मुझे हर बात याद आने लगी।
मैं डर के मारे तुरंत पापा के पास जाकर सो गई।
हमारे यहाँ मान्यता है कि रात में नींबू और राई रखने से बुरी शक्तियाँ दूर रहती हैं, इसलिए मैंने वैसा ही किया।
पूरी रात मुझे नींद नहीं आई।
सुबह उठी तो तेज़ बुखार था और शरीर में बिल्कुल ताकत नहीं थी।
तब मैंने मम्मी-पापा को सारी बात बताई। उन्होंने मुझे दवा दी और मुझे संभाला।
आज भी जब उस रात को याद करती हूँ, तो मेरे मन में बस एक ही सवाल आता है…
आखिर उस रात मैंने क्या देखा था?
So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Author: Bhavi Gehlot
Writer’s Contact: Official_bhavi_gehlot.01
Editor & Proofreader: Vishal Suman
मुझे उम्मीद है कि आपको यह डरावनी रात (Darawani Raat) Real Horror Story in Hindi पसंद आई होगी। ऐसी और भी Ghost Stories in Hindi पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर अन्य कहानियाँ ज़रूर पढ़ें।
यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते हैं तो मेरे YouTube Channel “Creepy Content” को सब्सक्राइब कर लें।
ऐसी और भी Horror Stories in Hindi पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के हॉरर स्टोरी सेक्शन में जाएं।