हेलोवीन की रात (Halloween ki Raat)

Read Time: 3 minutes

हेलोवीन की रात (Halloween ki Raat) Horror Story: हेलोवीन की रात एक ऐसी डरावनी कहानी है जिसमें चार लड़कियों का (जो हेलोवीन की पार्टी से घर जा रही होती है।) सामना एक जोकर (Clown) के कपड़े पहने व्यक्ति से हो जाता है जो उनसे मदद करने के लिए कहता है।

2002 में हेलोवीन की रात चार लड़कियाँ एक सुनसान सड़क पर चल रही थी और तभी वे एक पुराने चर्च के पास से गुजरी। वहाँ पर बाहर एक जोकर के कपड़े पहने हुवा एक आदमी खड़ा था। उसने उन लड़कियों से पूछा कि क्या तुमने मेरा कुत्ता (Puppy) देखा है? उन लड़कियों ने कहा कि उन्होंने नहीं देखा है तो उस आदमी ने उसके खोये हुए कुत्ते को ढूँढने के लिए उनसे मदद माँगी। तो उन लड़कियों ने उसके कुत्ते को ढूँढने के लिए “हाँ” कह दिया। वह जोकर के कपड़े पहना व्यक्ति उनको उस पुराने चर्च में ले गया।

उन लड़कियों ने जैसे ही चर्च के अंदर प्रवेश किया तो उस आदमी ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया और उनको इस पुरानी बिल्डिंग में फँसा दिया। फिर लड़कियों को समझ में आया कि उनके साथ धोखा हुआ है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने वहाँ से भागने की कोशिश की, लेकिन वे वहाँ से भाग नहीं पाई।

फिर उस आदमी ने उन लड़कियों को रस्सी से बांध दिया और कई घंटो तक उन्हें उस पुराने चर्च में रखा। उसने उन लड़कियों के साथ बहुत ही घिन्नौने काम किये और उनकी चीखों से उस चर्च की दीवारें गूँज उठी। इतना सब कुछ होने के बाद उन लड़कियों को लगा कि अब वह आदमी उन्हें जाने देगा लेकिन वे गलत थी। उस आदमी ने उन लड़कियों को एक एक करके मार दिया और फिर वो वहाँ से भाग गया। जब लोगों ने उस जोकर को सड़क पर जाते हुवे देखा तो किसी ने भी उस पर शक नही किया क्योंकि वह समय हेलोवीन का था और हेलोवीन को लोग अक्सर ऐसी पोशाकें (Costumes) पहनते है। 

जब अगली सुबह वहाँ पर स्थानीय पादरी आया तो वह यह देखकर आश्चर्यचकित था कि चर्च के दरवाजे पहले से ही खुले हुवे थे। जब वह अंदर गया तो उसे एक अजीब सी टपकती हुई आवाज सुनाई दी। जब वह गलियारे से आगे बढ़ा तो उसने चर्च आल्टर (Church Altar) पर खून ही खून देखा। उसने तेजी से चर्च की सभी लाइटें चालू कर दी और उसने जो देखा उससे वो बहुत ही डर गया।

जो टपकती हुई आवाज थी वह उन चार लड़कियों की कटी हुई गर्दनो से निकलते हुवे खून की थी जिन्हें उस चर्च आल्टर के ऊपर उल्टा टांगा हुवा था। उनकी बिना सर वाली लाशों से खून टपक रहा होगा जिससे वह चर्च आल्टर खून से भर गया होगा।

बाद में पता चलता है कि उन चारों लड़कियों के शवों को चर्च के पीछे एक छोटे कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।

कुछ हफ़्तों के बाद, उन लड़कियों के माता-पिता को मेल के जरिये चार रहस्यमयी पैकेज मिलते है। जब उनके माता-पिता ने उन पैकेज को खोला तो उन बॉक्स के अंदर उन चारों लड़कियों के कटे हुए सिर पड़े थे।

कुछ लोगों का मानना है कि अगर आप हेलोवीन की रात को उस पुराने चर्च में जायेंगे तो आपको वहाँ चर्च आल्टर पर खड़ी हुई उन चारों लड़कियों की आत्मायें दिखाई देगी। लोगों का कहना है कि अभी भी आप उन लड़कियों की चीखों को वहाँ पर सुन सकते है। लेकिन आज तक भी उन लड़कियों की हत्या करने वाले उस आदमी का पता नहीं चल सका है।

क्या पता शायद आज भी वो हत्यारा अपने अगले शिकार का इंतज़ार कर रहा हो?

So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।


दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “हेलोवीन की रात (Halloween ki Raat) Horror Story In Hindi” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग www.HorrorStoryHindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment