हैलोवीन मुखौटा (Halloween Mask)

Read Time: 4 minutes

हैलोवीन मुखौटा (Halloween Mask) Horror Story: यह कहानी लेंनी नाम के एक लड़के की है जो हैलोवीन पार्टी में एक डरावने मुखोटे को पहनकर अपने सभी दोस्तों को खुश करना चाहता था पर उसकी यह योजना उसके अनुसार काम नहीं करती है।

लेंनी नाम का एक लड़का था जिसे हैलोवीन काफी पसंद था। यह दिन उसके लिए खास होता था और वह इस दिन को शानदार तरीके से मनाना चाहता था। हर साल वह पैसे इकट्ठा करता था और अपने लिए सबसे शानदार मुखौटा, शानदार कपड़े खरीदता था और हैलोवीन की सबसे शानदार सजावट करता था।

इस साल भी उसने ऐसा ही किया। लेंनी अपने दोस्त के घर हो रही हैलोवीन पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसने काला कोट, काले जूते, और एक लम्बा हवा में उड़ता हुआ केप (Cape) पहना था। इसके बाद उसने अपना हेलोवीन मास्क पहन लिया था और वो खुद को आईने में देख के खुश हो रहा था।

उसने ऐसा स्केरी और डरावना मास्क (मुखौटा) पहले कभी नहीं देखा था। उसे पक्के से पता था कि जब वह पार्टी में जाएगा तो सबकी नजर उस पर ही होगी और सब उसे याने की उसके मास्क को देखकर घबरा जायेंगे। सब उससे जलेंगे।

जब लेंनी अपने दोस्त के घर पहुँचा तो वहाँ पर पार्टी पहले से ही शुरू हो चुकी थी। उसे दरवाजे से म्यूजिक की धीमी आवाजें सुनाई दे रही थी। लेंनी ने दरवाजे की घंटी बजाई और उसकी दोस्त ने उसका स्वागत किया और उसको घर के अंदर बुला लिया।

लेंनी जब कमरे के अंदर गया तो उसने देखा कि वहाँ पर कुछ लोग नाच रहे थे, कुछ लोग शराब पी रहे थे, कुछ लोग हँस रहे थे, और बातें कर रहे थे, और कुछ खाना खा रहे थे। वहाँ पर बहुत सारे लोगों ने चुड़ैलों, भूतों, खोपड़ियों, वैम्पायर और ज़ोंबी वाले डरावने मास्क पहने हुवे थे। लेकिन वे मुखोटें इतने डरवाने नहीं थे। लेकिन लेनी को यकीन था कि उसका मास्क सबसे डरावना है।

लेंनी वहाँ एक तरफ खड़ा हो गया और वह किसी का इंतजार करने लगा कि कोई उसे देखें और उसके कपड़ों और मास्क पर बात करें। लेकिन किसी ने भी लेंनी की तरफ ध्यान नहीं दिया जिस कारण वह दुखी हो गया। वह कमरे में इधर-उधर घूमने लगा ताकि लोग उसके मास्क को अच्छे से देखे। वह चाहता था कि लोग उसके मास्क को देखकर डरे और वहाँ पर सब उसके बारे में बात करे।

फिर थोड़ी देर बाद लेंनी के पास एक लड़की आई और उससे बात करने की कोशिश करने लगी। “हेलो, तुम कौन हो?” उसने पूछा।

लेंनी ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह बात नहीं कर पा रहा था, क्योंकि वह मास्क काफी टाइट (Tight) था। इस बात से निराश होकर वह किचन में ड्रिंक (Halloween Punch) लेने के लिए चला गया।

उसने अपने मास्क को अपने चेहरे से उतारने की कोशिश की लेकिन वह उसे हटा नहीं पा रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह उसके चेहरे पर जोर से चिपक गया हो। फिर उसने उसे जोर से खींचा लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा वह मास्क उसके चेहरे से उतर नहीं पा रहा था। लेंनी को बहुत चिंता होने लगी।

कमरे के अंदर लेनी को बहुत गर्मी लग रही थी और उसने महसूस किया कि उसे उसके मास्क के अंदर बहुत पसीना भी आ रहा था। उसे अब इसे किसी भी हालत में उतारना था।

फिर लेंनी किचन से चाकू उठाकर बाथरूम में चला गया और बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया। उसने शीशे में देखा और मास्क को चाकू से काटने की कोशिश करने लगा और इसी बीच उसे थोड़ी बहुत चोट भी लग गई थी। ऐसा लग रहा था कि मानो उसका मास्क उसके चेहरे पर बहुत मजबूती से चिपक गया हो।

निराश होकर उसने चाकू उठाया और मास्क की छोटी पट्टियों को जो रब्बर की बनी थी उनको काटने लगा।

थोड़ी देर बाद बाथरूम के आगे बहुत भीड़ लग गई और बहुत सारे लोग वहाँ पर इकट्ठा हो गये। उन्होंने दरवाजे को खटखटाया और चिल्लाने लगे कि वहाँ अंदर क्या हो रहा है?

लेकिन लेंनी बहुत घबराया हुआ था और उसने बाकि बचे मास्क को खींचने की कोशिश की लेकिन उसका मास्क उसके चेहरे से उतर नहीं रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि बात क्या है?

लेंनी ने सोचा कि क्या होगा अगर यह मास्क उसके चेहरे से नहीं उतरा तो। क्या होगा अगर यह मेरे चेहरे पर हमेशा के लिए चिपक गया हो तो।

उसने फिर से चाकू की मदद से मास्क को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना चालू किया।

फिर धीरे-धीरे करके बाथरूम के बाहर लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई और वे दरवाजे को खटखटाने लगे और बोलने लगे कि तुम वहाँ अंदर क्या कर रहे हो?

फिर उन्होंने बाथरूम के अंदर लेंनी की चिल्लाने की आवाज सुनी कि यह मास्क मेरे चेहरे से नहीं उतरेगा।

बाथरूम के बाहर खड़े लोगों ने एक-दूसरे को हैरानी से देखा।

बाथरूम के बाहर खड़ी एक लड़की हैरान हो गई और उसने कहा कि पर उसने तो कोई मास्क नहीं पहन रखा था।

इस कहानी पर आपके क्या विचार है हमें कमेंट बॉक्स में बताइये।

So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।


दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “हैलोवीन मुखौटा (Halloween Mask) Horror Story In Hindi” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग www.HorrorStoryHindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment