Skinwalker In Hindi. Skinwalker Details. Hindi Monster Stories

Read Time: 3 minutes

Skinwalker In Hindi. भारत में जिस तरह Chalawa Bhoot से लोग ख़ौफ़ खाते है। वैसे ही अमेरिका में भी एक ऐसा ही छलावा भूत है जिसे Skinwalker के नाम से जाना जाता है। इसे Shape-Shifting Ghost के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका में एक Navajo नाम से एक जगह है जहाँ के लोग इस शैतान को “Yee Naaldlooshii” के नाम से जानते है।

Navajo क्या है?

Navajo अमेरिका में एक संरक्षित जगह है। इसमें एक Tribe रहती है जिसे Navajo Tribe कहते है। उसमें रहने वाली Navajo Tribe ने पहली बार Skinwalker (Yee Naaldlooshii) के बारे में जिक्र किया था।

Yee Naaldlooshii का मतलब होता है “एक ऐसा शैतान जो अपने चारों हाथ व पैरों पर चलता है।”

अगर आपको Navajo के बारे में जानना है तो आप इस Link पर क्लिक करके उसके बारे में पढ़ सकते है। CLICK_HERE

Skinwalker का Origin कैसे हुआ था?

Navajo मान्यता के अनुसार, जब कोई उत्तम दर्जे का Medicine Man जो अपने कार्य में उच्च सफलता प्राप्त कर लेता है। लेकिन वह उस कौशल का गलत इस्तेमाल कर बुरे कार्य करता है तो तब वह एक Skinwalker में बदल जाता है। असल में, Skinwalker कोई शैतान न होकर एक इंसान ही होता है जिसे नवाजो लोग Medicine Man जानते है। पर वो काला-जादू कर अपने अंदर बुरी शक्तियों को पनपाकर लोगों को सताने का काम करता है।

पर Skinwalker केवल काला-जादू करने से ही नहीं बन जाते है। इसके लिये उस इंसान को अपने सबसे करीबी को जान से मारना पड़ता है।

एक Skinwalker दिखता कैसा है?

Skinwalker एक ऐसा शैतान होता है जो अपना रूप बदल सकता है। यह किसी भी इंसान या जानवर का रूप ले सकता है। ज्यादातर, लोगों का कहना होता है कि यह उन जीवों का रूप लेता है, जिन्हें यह मार चूका होता है। कुछ लोगों का तो इतना भी कहना है कि इसका शरीर एक कुत्ते के जैसा होता है जिसके शरीर पर एक भी बाल नहीं होता। इसका शरीर हड्ड़ियों के जैसा दिखता है और शरीर पर पतली चमड़ी होती है। ज्यादातर समय यह Coyotes, Wolves, Foxes, Eagles, Owls या Crows के रूप में देखा जा सकता है, पर इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि यह अपनी “रूप बदलने की क्षमता” को सीमित रखे। यह अपनी इच्छा से किसी का भी रूप ग्रहण कर सकता है। यह उन लोगों का भी ले सकता है, जिन्हें आप जानते हो या उन लोगों का भी जो मर चुके हो।

अगर Navajo लोगों के हिसाब से माना जाये तो Navajo Areas में अक्सर Skinwalker को देखा गया है। Navajo लोगों का इतना तक कहना है कि अगर किसी Skinwalker का नाम भी लिया जाये तो भी हम बीमार पड़ सकते है या रहस्यमयी तरीकों से गायब या मर सकते है। अगर आप Skinwalker की आँखों में देखते हो, तो आपको Skinwalker अपने वश में कर सकता है। 

कहते है कि जब भी किसी Skinwalker से सामना हो तो आप केवल तब ही उससे बच सकते हो, जब आप उसके नाम का पता कर लो। मतलब कि यदि आपको उस इंसान का नाम पता है जो Skinwalker बना है तो आप उसका असली नाम उसे बताये, जिससे वो वहीँ जलकर मर जायेगा। कुछ लोगों का तो ऐसा भी कहना है कि ये जो Skinwalker होते है, इन्हें खास तरह की जड़ी-बूटियों की राख से भी इन्हें मारा जा सकता है। उस राख को उनके शरीर पर छिड़कर।

बहुत से लोगों का मानना है कि Navajo क्षेत्रों में Skinwalker घूमते रहते है। अक्सर लोगों ने अपने घरों के दरवाजों और खिड़कियों पर किसी के जोर-जोर से पीटने की आवाज़ सुनी है। कई लोगों ने तो भयानक शक्ल के जानवरों को अपने घर की खिड़कियों से अन्दर झाँकते हुवे भी देखा है।

गाइस, मैंने Internet पर रिसर्च करके Skinwalker से सम्बंधित जानकारी आप तक पहुँचाई है।

तो दोस्तों यह थी Skinwalker Details In Hindi। ऐसी और भी Hindi Monster Details में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग Horrorstoryhindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Horror Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube Channel “Creepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment